फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी जिंदगी नर्क बना दी...': कहकर फफक पड़ी विवाहिता, बोली- ससुरालियों ने मांगे थे 4 लाख रुपये; 9 के खिलाफ केस

Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अंजू ने बताया कि पंचायत के बाद भी ससुराल से चार लाख रुपये और मांगे जाने के कारण उनके पिता रामबाबू पांडेय सदमे में रहने लगे। 17 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई। हालांकि ससुराल में उनकी प्रताड़ना का सिलसिला नहीं थमा और मारपीट कर खाना न देने का क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन
पीड़िता अंजू पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव मैरिज के बाद दहेज में मायके से चार लाख रुपये न मंगवा पाने पर एक विवाहिता का जीवन उसकी ससुराल के लोगों ने नर्क सरीखा बना दिया। विवाहिता किसी तरह से ससुराल से भाग कर अपने मायके पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। 

विज्ञापन


मामले को लेकर ढेलवरिया की अंजू पांडेय की तहरीर के आधार पर जैतपुरा थाने में नई बस्ती लहरतारा निवासी उसके पति संजय पांडेय, ससुर कृपु पांडेय, सास ऊषा पांडेय, ननद खुशबू पांडेय, पूना पांडेय व प्रियंका पांडेय और ननदोई दीपक पांडेय व संजीव पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अंजू पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनकी लव मैरिज 20 फरवरी 2018 को संजय पांडेय से हुई थी। ससुराल में ससुर कृपु पांडेय, सास ऊषा और ननद-ननदोई दहेज न मिलने के का ताना मार कर नाराज रहने लगे। कुछ दिनों बाद कहा गया कि मायके से पांच लाख रुपये मंगवाओ, ताकि हम लोग जमीन ले सकें। 
विज्ञापन


अंजू ने असमर्थता जताई तो उन्हें मारपीट कर खाना नहीं दिया जाता था। प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा और 15 फरवरी 2019 को उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। उनके पिता ने एक लाख रुपये ससुराल वालों को दिया तो कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद चार लाख रुपये और मंगवाने के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें