फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया पर मुकदमा, प्रधानमंत्री को लेकर की थी टिप्पणी

Sat, 02 Mar 2019 05:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
kanhaiya kumar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से संबंधित वीडियो फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत शुक्रवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई आशापुर क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी अधिवक्ता प्रियरंजन त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


अधिवक्ता प्रियरंजन के अनुसार प्रधानमंत्री को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से संबंधित वीडियो वायरल किए जाने के कारण देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिन्हें देशवासी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। 

अधिवक्ता ने मांग की है कि पुलिस मामले की जांच कर कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की मदद से तथ्यों की पड़ताल कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें