फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूर्व सीएम के पोते और परपोते पर मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज, कांग्रेस नेताओं ने कहा- पूरे नहीं होंगे भाजपा के मंसूबे

Fri, 02 Jul 2021 12:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जमीन की हेरा-फेरी मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते के खिलाफ मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद वाराणसी कांग्रेस के नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शासन के निर्देश पर बीते बुधवार को पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, पिता पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी और पांच महिलाओं सहित 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते के खिलाफ मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद वाराणसी कांग्रेस के नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर हैं।

विज्ञापन


 कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने इस मामले को राजनीतिक विद्वेष की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा में शामिल हो जाओ, नहीं तो दमन एवं उत्पीड़न की कार्रवाई सहने के लिये तैयार रहो" की रणनीति से भाजपा ने कुछ लोगों को जरूर तोड़ा है, लेकिन पूर्व सीएम त्रिपाठी परिवार को प्रलोभन या उत्पीड़न दोनों नहीं डिगा सकते।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से जनमत के साथ ही ब्राह्मण समाज की चल रही नाराजगी की पृष्ठभूमि में भाजपा नामी ब्राह्मण नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर चुनाव पूर्व एक राजनीतिक संदेश देने की रणनीति पर इन दिनों काम कर रही है, पर सत्ता दुरुपयोग के ऐसे हथकंडे त्रिपाठी परिवार पर असर डालने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

कहा कि सोनभद्र के उंभा कांड पर कांग्रेस के आंदोलन और प्रियंका गांधी को लाकर उसे उत्तेजित करने की ललितेशपति त्रिपाठी की भूमिका के बाद से नाराज योगी सरकार उसी राजनीतिक मंसूबे एवं विद्वेष से ऐसी रणनीति पर काम कर रही है। सारे तथ्यों को दरकिनार रख उनकी कथित जांच समिति की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई न करने की हाईकोर्ट में वचनबद्धता के बावजूद चुनावी रणनीति की हड़बड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराकर राजनीतिक भयादोहन की रणनीति सफल नहीं होगी। 

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि सरकार राजनीतिक साजिश के तहत विद्वेष की भावना से पूर्व मपुख्यमंत्री के परिजनों को फंसाने का प्रयास कर रही है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों को निशाना बनाकर उन्हें प्रताड़ित व अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का सिपाही इस तरह के दमनात्मक कार्रवाई का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगा। सरकार के षड़यंत्र का पर्दाफाश करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पिता पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी और पांच महिलाओं सहित 42 लोगों के खिलाफ मिर्जापुर में सहायक आयुक्त सहकारिता निबंधक मित्रसेन वर्मा ने भूराजस्व अधिनियम के तहत मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सरकार की साढ़े नौ हजार बीघा जमीन पर हेरा-फेरी का मामला बताया जा रहा है। आरोप है कि गोपालपुर फार्म हाउस की कुछ जमीन बिना अनुमति के बेच दी थी। उभ्भा कांड के बाद अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की जांच में इस भूमि से जुड़ी समिति की भी जांच की गई थी। 

जमीन के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश कुछ दिन दिए गए थे। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित एक ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की गई थी। इसी क्रम में बीते बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें