फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ऑपरेशन कराने गई थी पथरी की, डॉक्टर ने निकाल दी बच्चेदानी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 08:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अदालत के आदेश से वाराणसी के चोलापुर थाने में गोला स्थित एक नर्सिंगहोम के डॉ. प्रवीण तिवारी और बेला की रहने वाली आशा कार्यकर्ता आशा यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
चोलापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत के आदेश से वाराणसी के चोलापुर थाने में गोला स्थित एक नर्सिंगहोम के डॉ. प्रवीण तिवारी और बेला की रहने वाली आशा कार्यकर्ता आशा यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पथरी का ऑपरेशन करने की जगह महिला की बच्चेदानी निकाल दी गई। शिकायत करने पर महिला और उसके पति को धमकी दी गई। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बेला गांव के रहने वाले गोविंद मौर्य के अनुसार, उनकी पत्नी उषा के पेट में 21 अप्रैल 2020 को दर्द हुआ। इस पर उन्होंने गांव की आशा कार्यकर्ता आशा यादव से संपर्क किया। आशा यादव उनकी पत्नी को गोला स्थित डॉ. प्रवीण तिवारी के नर्सिंगहोम ले गई।

ऑपरेशन के नाम पर 70 हजार रुपये लिए

डॉ. प्रवीण ने जरूरी जांच वगैरह कराई तो सामने आया कि पथरी के कारण दर्द हो रहा है। 21 मई 2020 को उषा को ऑपरेशन के लिए नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन का डॉक्टर ने 70 हजार रुपये लिया। मार्च 2023 में उषा के पेट में फिर दर्द हुआ तो उन्हें बनियापुर स्थित नर्सिंगहोम में दिखाया गया।

डॉक्टर ने जांच कराई तो सामने आया कि उषा की पथरी का ऑपरेशन न करके उसकी बच्चेदानी निकाल दी गई है। इस संबंध में वह डॉ. प्रवीण तिवारी से मिले और बच्चेदानी निकालने की शिकायत किए तो वह नाराज होकर धमकाने लगे। गोविंद ने बताया कि वह और उनकी पत्नी निराश हो गए कि अब उन्हें कभी औलाद का सुख नहीं मिलेंगे।

उन्होंने इसकी शिकायत चोलापुर थाने में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, चोलापुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

तिलमापुर गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में अनीश के सिर पर लाठी से वार किया गया। प्रकरण को लेकर सिंधौरा थाने में आरोपी विपिन के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। तिलमापुर की रहने वाली नगीना ने बताया कि उनकी बेटी अनीश घर के समीप एक हैडपंप पर पानी भरने गई थी। हैंडपंप पर कुछ लोगों ने उसे अपना निजी बताकर पानी भरने से रोक दिया। विरोध करने पर अनीश के सिर पर लाठी से वार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें