फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली निगम कार्यालय का गेट तोड़ने पर 50 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली दर में बढ़ोत्तरी, निजीकरण के विरोध में हुआ था हंगामा
विज्ञापन

अवर अभियंता की तहरीर पर हुई कार्रवाई, गेट तोड़कर अंदर घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी दिया
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बिजली दर में बढ़ोतरी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भिखारीपुर बिजली निगम परिसर के गेट को तोड़ने के प्रयास में 50 सपा कार्यकर्ताओं पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवर अभियंता अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अवर अभियंता ने तहरीर की कॉपी अधीक्षण, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को भी दी थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली नगर पहुंचकर बिजली दर वृद्धि, निजीकरण सहित सात सूत्रीय मांग पत्र को लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। यहां उनको गेट पर रोकने का प्रयास किया तो उनकी सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ता गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे। अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने चितईपुर थाने में जो तहरीर दिया है, उसमें यह बताया कि समाजवादी पार्टी से कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने आए थे। जिसको देखते हुए मेन गेट बंदर करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मुख्य अभियंता (प्रशासन) ज्ञापन लेने दोपहर 12 बजे आए लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की ओर से ज्ञापन नहीं सौंपा गया। इसके बाद मुख्य अभियंता (प्रशासन) मेन गेट से वापस चले गये। इसके बाद धरना कर्मी उग्र होकर मेन गेट को जोर जोर से धक्का देने लगे। अधिशासी अभियंता और सुरक्षाकर्मियों की अपील के बाद भी कार्यकर्ताओं की ओर से धक्का दिया गया। इससे गेट पर लगी कुंडी टूट गई। इसके बाद कार्यकर्ता गेट को धक्का मारकर कैम्पस में आ गए और नारेबाजी करने लगे। अवर अभियंता ने तहरीर के साथ ही सभी घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर धरना देने आए 50 अज्ञात (महिला एवं पुरुष) पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें