फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश के बाद तीखी धूप ने बढ़ाई बीमारी, ओपीडी में जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले सप्ताह बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली थी, वही इस सप्ताह तीन-चार दिन से जिस तरह धूप हुई, उससे मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ गया है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर है कि अस्पतालों की ओपीडी से लेकर दवा, जांच काउंटर पर लाइन लगी रही। शुक्रवार को जिला अस्पताल से लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर मरीजों की लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 3000 से अधिक लोग डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। इसमें किसी को छींक आ रही थी तो कोई दो दिन से बुखार से परेशान था। कुछ मरीज शरीर पर दाने निकलने की समस्या लेकर भी पहुंचे। इस सप्ताह शुरू से ही तेज धूप हो रही है और हवा भी नहीं चल रही है। इस कारण दिन के साथ ही एक बार फिर रात में भी लोग उमस से बेचैन हो गए। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 1200 से अधिक लोग ओपीडी में पहुंचे। यहां फिजिशियन, बाल रोग की ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। साथ ही जांच, दवा केंद्र पर भी लोग बाहर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए खड़े रहे।
फिजिशियन डॉ. मनीष यादव ने बताया कि इन दिनों डायरिया, जुकाम, बुखार वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। लोगों को धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने, बुखार आने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने और बारिश में भींगने से बचने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि मौसमी बीमारियों में सेहत के प्रति सावधानी बहुत जरूरी होती है। ओपीडी में आने वालों को मौसमी बीमारियों के कारण, बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की एसआईसी डॉ. मृदुला मलिक ने बताया कि 1000 से 1200 मरीज तीन दिन से ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें जुकाम, बुखार वालों के साथ ही बाल रोग की ओपीडी में बुखार, उल्टी, दस्त वाले बच्चों को जरूरत करने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती करवाया जा रहा है। बच्चों के लिए दो वार्ड में भर्ती की सुविधा है। यहां विशेषज्ञों को निगरानी करते रहने को कहा गया है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फीवर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। जहां वायरल फीवर से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें