फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में केस, पीड़ित की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Fri, 17 May 2024 11:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार के खिलाफ भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सोनारपुरा के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी मंजू देवी उर्फ संजू देवी की तहरीर के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


मंजू देवी उर्फ संजू देवी के अनुसार, उनका देवर महेश साहनी नाव चलाता है। महेश को एक आदमी मुमुक्ष भवन के पास मिला, वह खुद को गोरक्षा समिति का मालिक बताया। उसने महेश को गोरक्षा के लिए अपनी समिति में शामिल करने को कहा तो वह भी गो-सेवा के लिए तैयार हो गई। इसके बाद उसने उनके आधार कार्ड की कॉपी समिति में सदस्य बनाने के लिए ली और एक कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया।

मंजू देवी उर्फ संजू देवी ने बताया कि उन्हें अपने देवर से जानकारी मिली कि कोई कोली सेट्टी शिवकुमार नामक आदमी ने अपने लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए उनका नाम प्रस्तावक के रूप में लिखा है। जबकि मैं उस आदमी को न तो जानती हूं, न प्रस्तावक के तौर पर अपने हस्ताक्षर की और न कचहरी गई। 
विज्ञापन


उसने धोखे से उनका आधार कार्ड लिया और चुनाव में प्रयोग किया। जब वह अपना आधार कार्ड मांगने गई तो उसने जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। साथ ही कहा कि जो करना है कर लो, आधार कार्ड की कॉपी नही देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें