फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर महिला के बैग से मिला कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान से शुक्रवार को नई दिल्ली जाने के लिए पहुंची एक महिला के बैग से सुरक्षाकर्मियों ने कारतूस जब्त किया। सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ के बाद कारतूस जब्त कर लिया और महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित इंद्रपुरी निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी विभा सिंह नई दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं। एक्सरे चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी होल्ड एरिया में विभा के बैग से सीआईसएफ ने कारतूस बरामद किया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति के पास लाइसेंसी असलहा है, संभवत: गलती से बैग में कारतूस रह गया होगा। पुलिस ने कारतूस जब्त करने के बाद लिखा पढ़ी कर महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें