ओमशंकर ने बताया कि ह्रदय रोग विभाग के विस्तार से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ा लाभ होगा। ना केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही बिहार और झारखंड तक के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के साथ ही दिल के सुराख को बंद करने की सुविधाएं भी यहां दी जाती हैं। इस दौरान कोलकाता से डॉक्टर दिलीप कुमार, मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली स्व डॉक्टर नीरज अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रोफेसर ओमशंकर ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन के निर्देशन में ह्रदय रोग विभाग का जो विस्तार हुआ है उसमें 55 बेड के साथ ही नई कैथ लैब की सौगात भी मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार जताया है। बताया कि इस ह्रदय रोग विभाग में अब कुल 95 बेड हो जाएंगे। जिसमें पहले से 40 पुरानी बिल्डिंग के वार्ड में थे। पहले से सीसीयू के 14 बेड के बाद अब सुपरस्पेशियलिटी में भी 17 बेड सीसीयू के हो गए हैं।