फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शादी समारोह से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

Sun, 06 Nov 2022 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा- दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। दुल्हन का सिर फट गया। 
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा- दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। दुल्हन का सिर फट गया। दूल्हा समेत अन्य को हल्की चोटें आई हैं। मंडुवाडीह पुलिस ने घायल दुल्हन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


चितईपुर से कार मंडुवाडीह चौराहे की ओर आ रही थी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन और दूल्हा कार में सवार होकर मंडुवाडीह चौराहा की ओर जा रहे थे। ककरमत्ता फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही एफसीआई गोदाम के पास पहुंचते ही एक वाहन को ओवरटेक करने में कार डिवाइडर में भिड़ गई।

तेज टक्कर होने के चलते पिछले सीट पर बैठी दुल्हन का सिर फट गया। वहीं, दूल्हे को भी चोटें आई। आगे चालक समेत अन्य एक युवक, व बच्चा भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें कार से बाहर निकाला। मौके पर तुरंत पीआरवी पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें