फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मदरसे के वाहन और कार में भिड़ंत, दस बच्चों समेत 14 लोग घायल

Mon, 02 Dec 2019 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मदरसे का वाहन और कार में टक्कर से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिले के निजामाबाद के नई सड़क सब्जी मंडी बाजार के बीच सोमवार सुबह मदरसे का मैजिक वाहन, बारात से वापस लौट रही कार से टकरा गया। इस दौरान मैजिक के ड्राइवर का पैर वाहन में फंस गया। एक घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन



निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेरपुर तिराहे के पास मुकुंदपुर मोड़ पर दारुल उलूम आशातुल इस्लाम की मैजिक गाड़ी सोमवार सुबह अपने मदरसे के छात्रों को लेकर सरायमीर क्षेत्र के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रही थी। अचानक सब्जी मंडी नई सड़क पर सामने से आ रही कार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार बारात में अंबेडकर नगर के आजमगढ़ के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़हरिया क्षेत्र में आई थी, जो वापस जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई।

जिससे कार में सवार चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं मैजिक में सवार 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और कुछ को सदर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें