manduadih railway station
- फोटो : amar ujala
साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को भी बेहतर बनाने में फोरम मदद करेगा। क्यूसीएफआई की ओर से जल्द ही उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन को भी माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव मंत्रालय को दिया जा सकता है। इसके लिए उत्तर रेलवे के एडीआरएम से भी फोरम के सदस्यों ने संपर्क साधा है।
कर्मचारियों को मिलेगी गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग
क्वालिटी फोरम की ओर से कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रस्ताव पर अभी गौर करें तो फोरम की ओर से कर्मचारियों को बेहतर कार्यशैली में सुधार लाने के साथ ही समय-समय पर कार्यों की मानिटरिंग कर स्टेशन को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में मदद का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्टेशन पर जगह-जगह पड़े रेलवे गार्डों के बक्सों को सुव्यवस्थित तरीके से रखवाने से लेकर लगेज ढोने वाले कुलियों को भी दक्ष किया जाएगा।
फाइव ए सर्टिफिकेट से लैस है मंडुवाडीह स्टेशन
वर्तमान में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था का जिम्मा क्वालिटी फोरम के कंधे पर है। यही वजह है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को फाइव-ए सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। कोशिश है कि उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन को भी यह सर्टिफिकेट मिले।
varanasi cantt station
- फोटो : अमर उजाला
कैंट रेलवे स्टेशन को स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं आदि के मामले में माडल स्टेशन बनाने के प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे की सहमति मिल गई है। जनवरी माह से ही यहां भी फोरम की ओर से काम शुरू कराया जाएगा।
एएम चक्रवर्ती, सचिव क्यूसीएफआई
क्यूसीएफआई के पदाधिकारी ने जो प्रस्ताव दिया था उसे हरी झंडी दे दी गई है। पूर्ण विश्वास है कि फोरम के सहयोग से यात्री सुविधाओं से लेकर हर मामले में स्टेशन माडल के रूप में नजर आएगा।
डॉ. आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर, कैंट रेलवे स्टेशन