फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी उपचुनाव: तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया, अब इनके बीच होगी टक्कर

Thu, 03 Oct 2019 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी विधान सभा में हो रहे उपचुनाव में पर्चा वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। इस तरह से मैदान में अब महज 11 प्रत्याशी शेष बचे। पर्चा वापसी करने वालों में भाजपा के बागी बने मनोज जायसवाल भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इस दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह को चुनाव चिह्न चाभी दी गई। हालांकि सुधाकर ने निशान ट्रैक्टर की मांग की थी।

बताते चलें विधायक फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद रिक्त हुई घोसी सीट पर उपचुनाव घोषित किया गया। इस दौरान 23 सितंबर से शुरू हुए नामांकन में कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन जांच के दौरान सपा प्रत्याशी सुधाकर सहित तीन लोगों का पर्चा निरस्त हुआ।

विज्ञापन

इसका परिणाम रहा कि मैदान में 14 लोग शेष बचे थे। गुरुवार को नामांकन फार्म वापसी की तिथि थी। इस दौरान भाजपा के बागी मनोज जायसवाल के साथ निर्दल प्रत्याशी अंकित और सुरेंद्र ने पर्चा वापस लिया। इन तीनों के पर्चा वापस लेने के बाद मैदान में अब 11 प्रत्याशी शेष बचे।

दोपहर तीन बजे पर्चा वापसी का समय समाप्त होने पर मैदान में शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने का काम शुरू हुआ। इस दौरान सपा समर्थित सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चुनाव निशान की डिमांड की लेकिन तभी जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी जितेंद्र सिंह चौहान ने आपत्ति जता दी। उन्होंने कहा कि हम रजिस्टर्ड पार्टी के प्रत्याशी हैं, ऐसे में चुनाव चिह्न पर पहले मेरा अधिकार होगा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह चौहान के आपत्ति जताने पर निर्वाचन आयोग की नियमावली देखी गई। इसके बाद चुनाव निशान ट्रैक्टर चलाता किसान जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान को दिया गया। सुधाकर सिंह ने अंत में चुनाव निशान चाभी लिया।

किसको क्या मिला चुनाव चिह्न :
  1. अब्दुल कयुम (बसपा)                                          हाथी
  2. राजमंगल यादव (कांग्रेस)                                     हाथ का पंजा
  3. विजय कुमार राजभर (भाजपा)                              कमल
  4. शेख हिसामुद्दीन (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया)       बाल और हांसिया
  5. जितेंद्र सिंह-चौहान (जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी)         ट्रैक्टर चलाता किसान
  6. दिलीप कुमार वर्मा (परिवर्तन समाज पार्टी)             आटो रिक्शा
  7. नेबू लाल (सुभासपा)                                           छड़ी
  8. फौजेल अहमद (पीस पार्टी)                                  कांच का गिलास
  9. शरदचंद (बहुजन मुक्ति पार्टी)                              चारपाई
  10. रामभवन (निर्दल)                                              बल्ला
  11. सुधाकर सिंह (निर्दल)                                         चाभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें