फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से होगी गर्भाशय कैंसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिस तरह से गर्भाशय कैंसर के मरीज साल दर साल बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए जागरूकता के साथ ही जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित वेबिनार में गर्भाशय में होने वाले कैंसर पर विद्वानों ने चर्चा की और इसके प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ.सत्यजीत प्रधान ने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए समय रहते इलाज जरूरी है। हर साल बड़ी संख्या में जिस तरह से मौतें हो रही हैं वह चिंता का विषय है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि किसी भी बीमारी के बेहतर इलाज के लिए जागरूकता, जांच और इलाज बहुत जरूरी है। जिले में दो बड़े कैंसर संस्थान होने की वजह से लोगों को बहुत मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि संस्थानों की मदद से गर्भाशय कैंसर के बारे में न केवल जागरूकता फैलाई जा सकती है, बल्कि इलाज में भी मदद मिलेगी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम की जा सकती है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

मुंबई स्थित सेंटर फॉर कैंसर के निदेशक डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि गर्भाशय कैंसर स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। डॉ. रुचि पाठक ने बताया कि एक अध्ययन के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से जल्द ही जांच शुरू होगी। कार्यक्रम में डॉ. सरिता, डॉ. अल्पेश गांधी, डॉ. पंकज चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें