फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancelled Trains: गोरखपुर-वाराणसी के यात्री ध्यान दें, 19 जून तक रद्द रहेंगी ये सात ट्रेंनें, ये रही लिस्ट

Wed, 31 May 2023 08:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छह और 13 जून को शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंट, औड़िहार, मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 2, 3, 6, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17 व 18 जून को खुलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Train - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औड़िहार रेलवे स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग और औड़िहार-भटनी रेल खंड के बीच दोहरीकरण कार्य होना है। इसके चलते सात ट्रेनें 19 जून तक रद्द रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।30 मई से 19 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर, प्रयागराज रामबाग-मऊ पैसेंजर ट्रेन, भटनी-वाराणसी पैसेंजर निरस्त है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath: विश्वनाथ धाम की तरह चमकेगा मार्कंडेय महादेव मंदिर, पूरी दुनिया देखेगी भव्य छटा
वहीं, चार जून से 19 जून तक वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर, सात से 14 जून तक वाराणसी-दरभंगा एक्सप्रेस, 10 से 19 जून तक बनारस-भटनी एक्सप्रेस, 14 से 19 जून छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह वाराणसी सिटी से 31 मई और 10 से 19 जून खुलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलेगी। लखनऊ स्टेशन से 9 से 18 जून तक 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Train Ticket Cancellation Charges - फोटो : Istock

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छह और 13 जून को शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंट, औड़िहार, मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 2, 3, 6, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17 व 18 जून को खुलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से छह और 15 जून को खुलने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-फेफना के स्थान पर जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना होते हुए चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से 31 मई, 7 एवं 14 जून को खुलने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ-फेफना के स्थान पर शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।

दुर्ग से 2, 14 व 16 जून को खुलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी कैंट-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 5 जून को खुलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते जाएगी। ओखा से 7 व 14 जून को खुलने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन वाराणसी कैंट-औंड़िहार-बलिया-छपरा ग्रामीण-सोनपुर के स्थान पर वाराणसी कैंट-पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें