फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम, निशुल्क कराएं जांच

Mon, 03 Jul 2023 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। डॉक्टर की सलाह के बाद कोई भी व्यक्ति हेल्थ एटीएम की मदद से खून, मधुमेह, बॉडी फैट, वजन, उच्च रक्तचाप सहित अन्य जांचें करवा सकता है। 
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, सीएमओ डॉ संदीप चौधरी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया। मंडलायुक्त ने हेल्थ एटीएम की मदद से अपनी सेहत की जांच करवाई और सीएमओ से जानकारी भी ली।

विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह के बाद कोई भी व्यक्ति हेल्थ एटीएम की मदद से खून, मधुमेह, बॉडी फैट, वजन, उच्च रक्तचाप सहित अन्य जांचें करवा सकता है। इसकी रिपोर्ट पांच से दस मिनट में संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगी। जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट वाली पर्ची भी निकाली जा सकेगी।

मंडलायुक्त ने की मुहिम की सराहना

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम की सराहना की और कहा कि हेल्थ एटीएम निश्चित ही जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। कम समय ही निशुल्क पैथोलॉजी जांचें कराई जा सकेंगी। इसका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठाएं, यह अस्पताल प्रशासन को सुनिश्चित करना है। सतत निगरानी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने हेल्थ एटीएम से अपनी सेहत की जांच कराई - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने हेल्थ एटीएम की खासियत बताई। इस मौके पर मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.एसपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला मलिक, शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेके सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ.एके मणि सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें