फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनों को रास्ता दिखाएगा ‘त्रिनेत्र’

Sat, 13 Jan 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डीरेका कारखाना परिसर में इलेक्ट्रिक इंजन का लोकार्पण करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) के नए युग को औपचारिक रूप से स्वीकार्यता मिली। रेल राज्यमंत्री ने बनारस में बने इलेक्ट्रिक रेल इंजन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने डीरेका कर्मियों को उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन


रेल और संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को डीजल रेल इंजन कारखाना में विद्युत रेल इंजन ‘डब्ल्यूएपी7’ को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया।

मनोज सिन्हा ने कहा कि कोहरे के मौसम में ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए रेल सिग्नल को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। आने वाले समय में त्रिनेत्र कैमरा ट्रेनों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन


खराब मौसम में हो रही परेशानी को देखते हुए इंजन में लगाए जाने वाले त्रिनेत्र ‌कैमरे की लागत अधिक है। इसलिए इसकी लागत को कम करने पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन

डीरेका कर्मचारी के हित के खिलाफ कोई निर्णय नहीं

demo pic
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से बाबा विश्वनाथ काशी में स्थिर हैं उसी तरह से डीरेका भी। आने वाले दिनों में यह सबसे प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान बनेगा। डीरेका कर्मचारी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के वोटर हैं। उनके हित के खिलाफ सरकार कोई निर्णय नहीं कर सकती।

इसके पूर्व उन्होंने महाप्रबंधक रश्मि गोयल और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ रेल इंजन के ड्राइवर कैब का निरीक्षण किया। रेल इंजन के निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री, महाप्रबंधक तथा प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनीत शर्मा से ‘डब्ल्यूएपी-7’ रेल इंजन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।

इसके बाद हुई प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोहरे के मौसम में ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए कुछ डिवाइस इस्तेमाल की गई हैं। वहीं, इंजन में लगाए जाने वाले त्रिनेत्र ‌कैमरे के मूल्य में कमी लाने और सुरक्षा में नई खोज व अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली के लिए आरडीएसओ और आईआईटी कानपुर मिलकर काम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें