वाराणसी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। जल शक्ति मंत्री, लालपुर स्थित टीएफसी में अमर शहीद नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार के शहादत दिवस में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में खरवार समाज के लोग मौजूद हैं।
इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा- नीलांबर और पीतांबर खरवार ने गरीबों के लिए संघर्ष किया। मोदी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं थे। आज मोदी सरकार में आदिवासी और शोषित-वंचित कह सकते हैं कि हमारे मकान भी पक्के हैं।