फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे आवास पर आज टमाटर फेंका गया, कल बम भी फेंका जा सकता हैः ओमप्रकाश राजभर

Sun, 29 Apr 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : ANI
विज्ञापन
लखनऊ में अपने आवास पर सपा की ओर से टमाटर और अंडे फेंकने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में चूक है। आज टमाटर फेंका है कल बम फेंक सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास इस तरह की घटना को नजरअंदाज किया गया तो उस इलाके में बम और रिवाल्वर भी चल सकता है। 
विज्ञापन


रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा कि गुजरात और  बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इसे लेकर पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कुछ लोग वोट की राजनीति कर रहे हैं इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो दलित और पिछड़ें वर्ग के लोगों को अपना वोटबैंक मानते हैं।

मदिरा का लालच देकर अपने पक्ष में वोट करवाते हैं। शराब बंद हो गई तो उनके वोट पर असर पड़ेगा। यही कारण है कि कुछ लोग शराबबंदी नहीं चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि पीने वाला जब मर जाता है तो उसे जाति से जोड़ा जाता है। यहां व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें