फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव/दानगंज/लोहता। ब्लॉक सभागार में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गांव को मॉडल बनाने की तर्ज पर काम करें। पैसे की कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिरईगांव मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, संचालन पवन चौबे ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चिरईगांव अभिषेक सिंह उपस्थित थे। चोलापुर ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने गांवों के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया चंद्रशेखर सिंह श्रीनिकेतन मिश्रा मौजूद रहे। काशी विद्यापीठ ब्लॉक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ हैं। सभी को मिलकर विकास के लिए कार्य करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख रेनू पटेल ने किया। उधर, हरहुआ ब्लाक सभागार में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें