फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पीपीई किट पहनकर खुद मोर्चा संभाला

Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे मंत्री अनिल राजभर ने पीपीई किट पहनकर किया सैनिटाइजेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के खिलाफ जंग में जहां फ्रंट लाइन वर्कर अपने काम में लगे हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री ने भी सोमवार को अपनी भागीदारी निभाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को शिवपुर के सोयेपुर ग्रामसभा की बस्तियों में सैनिटाइजेशन का काम किया। मंत्री अनिल राजभर संक्रमित इलाकों में पीपीई किट पहनकर खुद मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा की कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर दिन हजारों नए मरीज प्रदेश में सामने आ रहे हैं। इसके बचाव और इलाज के लिए सरकार तमाम व्यवस्थाएं कर ही रहीं हैं, लेकिन हमें खुद सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जब तक आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न जाएं। मंगलवार को तिलमपुर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर जिला मंत्री शिवानंद राय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर, अशोक प्रजापति, अमित पांडेय, रामाश्रय प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें