फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बवाल की तैयारी में थे बाहर से आए उपद्रवी, किशोर और युवकों को उकसा रहे थे अराजक तत्व

Sat, 21 Dec 2019 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बजरडीहा से मदनपुरा जाकर शहर में बवाल की तैयारी में थे बाहर से आए उपद्रवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बहाने शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने के लिए सक्रिय बाहरी अराजक तत्व जुमे की नमाज के बाद बड़े बवाल की साजिश में थे। जुलूस को बजरडीहा से कमच्छा, रेवड़ी तालाब होते हुए मदनपुरा तक पहुंचाने की तैयारी की गई थी। मदनपुरा से शहर भर में हिंसक प्रदर्शन करना था।

विज्ञापन


यह बातें बजरडीहा में अराजक हुए माहौल के बाद सामने आए वीडियो की प्राथमिक जांच और सुरागकशी में सामने आई हैं। गौरतलब है कि पुलिस 14 बाहरी लोगों को गुरुवार को चिह्नित की थी जो पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और झारखंड से बनारस आकर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बहाने माहौल बिगाड़ने की तैयारी में हैं।

भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा क्षेत्र में दोपहर बाद जुलूस निकला तो किशोरों और युवकों के हाथों में अंग्रेजी में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थी। पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार किशोरों और युवकों के सबसे पीछे बाहर से आए अराजक तत्व चल रहे थे। पीछे चल रहे अराजक तत्व युवाओं को उकसाने के साथ ही तरह-तरह की अफवाह भी फैला रहे थे।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी किशोरों और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे तो पीछे चल रहे अराजक तत्व गालीगलौज शुरू कर दे रहे थे। बजरडीहा क्षेत्र से निकल कर जुलूस यदि मदनपुरा पहुंच जाता तो वहां भीड़ जुटा कर शहर भर में उपद्रव किया जाता। जुलूस के पीछे चल रहे अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

एसीएम, पुलिस और एलआईयू की खामी हुई उजागर
बजरडीहा क्षेत्र में स्थिति अराजक होने के पीछे खुफिया तंत्र के पास सटीक सूचनाओं का अभाव और भेलूपुर थाने की पुलिस का लचर प्रबंधन बड़ी वजह रहा। अपर नगर मजिस्ट्रेट और वहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों को भी जुलूस की सटीक सूचना नहीं थी। वहां उन्हें केवल एक जुलूस की जानकारी थी, मगर अचानक तीन जुलूस सामने से आ गए।
विज्ञापन

खुफिया तंत्र और पुलिस बजरडीहा क्षेत्र में गुपचुप तरीके से हो रही जुलूस की तैयारियों और माहौल की टोह नहीं ले पाए। बजरडीहा क्षेत्र में जुलूस निकला तो फोर्स की संख्या काफी कम थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों का कहना था कि जो पहले से चिह्नित संवेदनशील क्षेत्र है, वहां पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात की जानी चाहिए थी। साथ ही, माहौल पर नजर रख कर अंदरखाने चल रही तैयारियों की भी टोह लेते रहना चाहिए था।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सोची समझी साजिश के तहत बड़ा बवाल कराने की तैयारी थी। इसमें बाहरी अराजक तत्वों की भूमिका सामने आई है। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। शहर की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें