फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतिम दिन तक हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 500 कॉपियों की हुई स्क्रूटनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से कराई गई स्क्रूटनी का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन तक हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 500 कॉपियों की ही स्क्रूटनी होने योग्य पाई गईं। इनकी जांच पूरी की गईं। अब इसके परिणाम जुलाई में जारी होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि यूपी बोर्ड के छात्रों को 23 अप्रैल से शुरू 17 मई तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अधीन 15 जिलों से हाईस्कूल में स्क्रूटनी के लिए 1600 और इंटरमीडिएट में 8890 छात्रों ने आवेदन किए थे। इनमें से अंतिम दिन तक हाईस्कूल में 50 और इंटरमीडिएट में 500 कॉपियां ही स्क्रूटनी योग्य मिलीं। जिनकी प्रक्रिया पूरी की गई।
अपर सचिव ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद परिणाम जुलाई में जारी किए जाएंगे। इसके बाद संशोधित मार्कशीट भी बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। इस बार की यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे। इनमें इंटरमीडिएट के 44186 और हाईस्कूल में 44177 ने परीक्षा दी। जबकि परीक्षा में इंटरमीडिएट में 35090 छात्र और हाईस्कूल के 40417 छात्रों ने सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें