फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 21 जून को हेल्दी एजिंग थीम पर 1200 युवा करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के मालवीय भवन में 21 जून को योग फॉर हेल्दी एजिंग की थीम पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक मालवीय भवन परिसर के दोनों ओर स्थित लॉन में और मुख्य सभागार में योग किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में योग दिवस समारोह के आयोजन की समीक्षा की गई। समारोह में एनसीसी के लगभग 300 कैडेट, एनएसएस के 200 से ज्यादा स्वयंसेवक और मालवीय भवन में संचालित योग पाठ्यक्रम के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों सहित 1200 प्रतिभागी शामिल होंगे। सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन की अष्टांग योग कार्यशाला भी होगी। 16 से 19 जून तक योग विषय पर कई प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें