फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस आयुक्त को पत्र देकर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर मदरवा निवासी अमित कुमार राय ने पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र देकर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले आर्थिक स्थिति खराब होने पर क्षेत्र के रहने वाले मंतोष साहनी के माध्यम से सुजीत से दो लाख 70 हजार ब्याज पर लिया था। पैसे दिलवाने के नाम पर मंतोष साहनी ने दस हजार रुपये ले लिए। आरोपी दो लाख 35 हजार लेने के बाद भी चार लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर प्राथमिकी में फंसाने की धमकी दे रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 44 हजार, प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला निवासी बामदेव तिवारी का डेबिट कार्ड बदलकर जालसाजों ने 44 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बामदेव तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 14 मई को सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास एसबीआई बैंक के एटीएम पर गए थे। धोखे से किसी ने डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बार पैसा निकालने का मेसेज आया। पैसा कोलकाता के किसी एटीएम से निकाला गया। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें