फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से दूसरे के अकाउंट में गया पैसा, सदमे में गई विदेश से लौटे अधेड़ की जान

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
विज्ञापन
गलती से दूसरे के एकाउंट में पैसा चला गया था
विज्ञापन
बैंक एकाउंट में मात्र एक अंक गलत लिख दिए जाने से विदेश से भेजा गया पूरा पैसा दूसरे के एकाउंट में चला गया। इस बात की जानकारी जैसे हीं अकाउंट होल्डर को लगी वैसे ही उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


विदेश से वापस लौटने के बाद चंदौली जिले के महुअर गांव निवासी रामसूरत केवट सोमवार को बैंक से पैसे निकालने गया तो अकाउंट में पैसे नहीं थे। पूछताछ करने पर पता चला कि पिछले कई वर्षों की कमाई दूसरे के अकाउंट में चली गई है।

इससे वह सदमे में आ गया और हृदयाघात से उसकी मौत हो गई।  रामसूरत केवट (50) मस्कट में नौकरी करता था। वहां से पिछले दो वर्षों से प्रत्येक माह निश्चित रकम चहनियां स्थित यूनियन बैंक के खाता संख्या 371602010007118 में भेज रहा था।
विज्ञापन


बैंक की शाखा से मोबाइल नंबर अटैच न होने की वजह से इसका मैसेज उस पर नहीं आता था। दो सप्ताह पूर्व वह अपने गांव आया। सोमवार को पैसे की जरूरत होने पर वह ब्रांच पर गया तो खाते में पैसा न होने की बात कही गई। उसने जब मैनेजर के पास जाकर खाते का स्टेटस देखा और जमा पर्ची दिखाया तो पता चला कि यह अकाउंट कर्नाटक के बादामी देवी के नाम पर है।

यह सुनकर वह बैरंग लौट आया। वह घर पहुंचा ही था अचानक सीने में दर्द उठा और हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। रामसूरत दो बच्चियों अर्चना (16) और साधना (10) तथा एक पुत्र सत्यम (14) का पिता था। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा होती रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें