फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल से गंगा में सीवेज का गिरना होगा बंद

Mon, 27 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा में गिर रहे सीवेज को बंद होने में अभी दस माह लगेगा। दीनापुर और गोइठहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) यूपी सिंह सोमवार को एसटीपी तथा चौकाघाट पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। दीनापुर में शोधित जल में गंदगी की मात्रा अधिक होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जल निगम के अधिकारियों को चेताया कि आगे से इसका ध्यान रखा जाए।

डीजी सबसे पहले चौकाघाट पंपिंग स्टेशन गए। वहां निर्माण कार्य देखा और अप्रैल तक काम पूरा कराने को कहा। इसके बाद दीनापुर एसटीपी गए। वहां शोधित जल में बायो मेडिकल आक्सीजन डिमांड की मात्रा अधिक मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वहां बैठक कर अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति जाना। गोइठहां एसटीपी निर्माण कार्य की समीक्षा की। कहा कि दोनों एसटीपी दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। इसके बाद सीवेज गंगा में गिरने से रोक दिया जाएगा। वरुणा कॉरिडोर कार्य भी देखा।

नगर निगम के अधिकारियों के साथ पांडेयपुर में बने धोबीघाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट पर की जा रही सफाई व्यवस्था देखी। अधूरे धोबीघाटों का निर्माण जल्द पूरा कर उसे सौंपने का निर्देश नगर निगम को दिया। ताकि गंगा में कपड़े धोने पर रोक लग सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें