फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी : गूगल से नंबर सर्च करना पड़ा भारी, तीन लाख रुपये चले गए, सरिया भी नहीं मिली; पुलिस को दी तहरीर

Sun, 05 May 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तहरीर के अनुसार मामले की तफ्तीश कर रही है। भुक्तभोगी ने रुपये वापस कराने और कार्रवाई के लिए रामनगर थाने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामनगर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान बनाने के लिए गूगल से नंबर निकाल कर सरिया मंगाना भीटी क्षेत्र के चाणक्यपुरी निवासी ओम प्रकाश सिंह को महंगा पड़ गया। उनके लगभग तीन लाख रुपये भी हाथ से चले गए और सरिया भी नहीं मिला।

विज्ञापन


आजमगढ़ के बरदह थाना के देहदुआर के मूल निवासी ओमप्रकाश सिंह भीटी क्षेत्र के चाणक्यपुरी में मकान बनवा रहे हैं। टाटा स्टील कंपनी का नंबर गूगल से निकाल कर कॉल कर उन्होंने कीमत की जानकारी ली। जालसाजों ने जो दाम बताया वह बाजार भाव से सस्ता था। जालसाजों ने विश्वास दिलाने के लिए रुपये लेने से पहले सरिया का वजन बताने के साथ ही ऑनलाइन टैक्स इनवाइस बिल भी भेज दिया। जालसाजों ने माल लोड कर ट्रक चालक का नंबर भी भेजा। 

ओमप्रकाश ने जालसाजों द्वारा भेजे गए नंबर पर बात की तो ट्रक चालक ने कानपुर के रास्ते में होने की बात कही। विश्वास होने पर उन्होंने जालसाजों के बताए हुए बैंक खाते में 300279 रुपये आरटीजीएस कर दिए। रुपये भेजने के बाद न चालक का नंबर लगा और न उससे बात हो पाई, जिससे सौदा तय हुआ था। बैंक से पता करने पर सामने आया कि जालसाजों द्वारा भेजा गया अकाउंट नंबर किसी अमीना बीबी के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें