फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में राैनक : 27 दिनों में सोना 14,950 व चांदी 39,500 रुपये सस्ती, शोरूम पर ग्राहक बढ़े; आंकड़े

Mon, 29 Jun 2026 06:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जून में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट से सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। 27 दिनों में सोना 14,950 रुपये और चांदी 39,500 रुपये प्रति किलो सस्ती होने से शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में नरमी से खरीदारी और बुकिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
सोना- चांदी के दाम गिरा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gold - Silver Rate: वाराणसी जिले में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक 27 दिनों में सोना 14,950 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में भी 39,500 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जिन घरों में छह महीने बाद दिसंबर में शादियां हैं या फिर जिन लोगों को आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, दीपावली, धनतेरस पर गहनों की खरीदारी करनी है, उन्होंने अभी से ही गहनों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 

सराफा बाजार और जिले के तमाम शोरूम पर ग्राहकों की आवक बढ़ी है। लोग शोरूम संचालकों से फोन पर भी भाव पूछ रहे हैं और गहनों की नई डिजाइन की फोटो मंगा रहे हैं। ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए मेकिंग चार्ज पर छूट समेत तमाम तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार 27 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। जिसके कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।  1 जून को सोने की कीमत 160600 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जबकि शनिवार (27 जून 2026) को इसकी कीमत 145650 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। 1 जून को चांदी की कीमत 270000 रुपये प्रति किग्रा थी, शनिवार (27 जून) को सराफा बाजार में कीमत 230500 दर्ज की गई। 

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ बताते हैं कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के संकट के कारण कीमतों में जो भारी उछाल आया था, वह अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और गिरावट की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सेठ का कहना है कि कीमतों में कमी आना बाजार के लिए शुभ संकेत है। 
विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमतों पर एक नजर
  • धातु - 1 जून की कीमत - 27 जून की कीमत
  • सोना (24 कैरेट) - 160600 प्रति दस ग्राम - 145650 प्रति दस ग्राम
  • चांदी - 270000 प्रति किग्रा - 230500 प्रति किग्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें