फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या से व्यापारियों में उबाल और फिर जो किया

Sat, 18 Jan 2020 10:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जीटी रोड पर जुटा लोगों का हुजूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भदोही जिले के महराजगंज के चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता की हत्या को लेकर शनिवार को जिले भर के व्यापारियों में उबाल आ गया। नाराज व्यापारियों ने महराजगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महराजगंज बाजार में शव को सड़क पर रखकर व्यापारियों ने जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञानपुर में व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सुबह व्यापारियों की ओर से दुकानों को बंद कराया गया, हालांकि बाद में नगर में बंद का कोई असर नहीं दिखा। महराजगंज में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।

जीटी रोड शव रखकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
बाजार वाली सड़क पर सुबह 10 बजे जाम लगाकर नाराजगी जताई। जाम की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर, सीओ लेखराज सिंह और कोतवाल एसएन मिश्र मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। दोपहर बाद व्यापारियों ने दुबारा सड़क पर जाम लगा दिया तो एएसपी रविंद्र वर्मा और एसडीएम के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जीटी रोड शव रखकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, महराजगंज के गल्ला व्यवसायी की हत्या के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि जिले में व्यापारियों के साथ आए दिन हत्या, लूट और छिनैती की घटनाएं हो रही है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना हो गई है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर दिनेश कुमार, मुकुंद लाल, विनीत कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, किशन मोदनवाल ,कृष्ण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, कृष्ण मुरारी बरनवाल, शुभम पाठक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें