फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रुपये लौटा दो... : सुसाइड नोट लिख व्यापारी ने दी जान, वाराणसी के होटल में मिली लाश; धमकी देने का भी आरोप

Thu, 13 Mar 2025 03:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के एक होटल में व्यापारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वह प्रयागराज का रहने वाला था और बीते 10 मार्च को वाराणसी आया था। उसने सुसाइड नोट लिखकर बकाएदारों से अपने रुपये मांगे है।
विज्ञापन
अंकित अग्रवाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी में राजकमल होटल के कमरे में दवा व्यापारी ने चूहे मारने की दवा खाकर जान दे दी। बुधवार सुबह कमरे से चूहे मारने की दवा, शराब की बाेतल और सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर और बाहर छानबीन की। सीसी कैमरे भी खंगाले गए।

विज्ञापन


प्रयागराज के दरियाबाद निवासी अंकित अग्रवाल (46) दवा व्यवसायी था। 10 मार्च की रात वह होटल में ठहरा था। सोमवार रात होटलकर्मी से एक बोतल पानी मंगवाया और फिर कोई सर्विस नहीं ली। मंगलवार सुबह से रात तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

बुधवार सुबह सफाई कर्मी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन उत्तर नहीं मिला तो मैनेजर को सूचना दी। संदेह के आधार पर रोशनदान से झांका तो अंकित बेड पर अचेतावस्था में था। पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर कमरे में दाखिल हुई। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा कि प्रयागराज के रहने वाले अमित और विजय ने उससे व्यापार के लिए 70 लाख रुपये लिए, लेकिन लौटा नहीं रहे हैं। दबाव बनाने पर प्रताड़ित करते हैं। इतना प्रताड़ित कर चुके हैं कि अब आखिरी रास्ता मौत ही है। बहुत दबाव है। अन्य भी कई बातें लिखी हैं। सिगरा पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें