फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गई बस की चपेट में आई कार, दोनों धूं-धूं कर जल के हो गईं राख, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 07 Dec 2019 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कार बस जलकर हुई राख - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वाराणसी की तरफ से आ रही अनुबंधित बस का अगला टायर फट जाने से असंतुलित हो गई और गहरी खाई में चली गई।

विज्ञापन


इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार भी बस की चपेट में आ गई और उसी के साथ वो भी खाई में चली गई। इसके बाद बस में आग लग गई, साथ में देखते ही देखते दोनो गाड़ियां जल कर राख हो गईं।

संयोग अच्छा था कि बस पलटने की बजाय सीधी खड़ी रही, जिससे बस में सवार 50-60 यात्री बाहर निकल गए। स्विफ्ट डिजायर में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घायल चालक दीपक यादव(30), अटल यादव(30), हरेंद्र यादव(32) सभी निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर(आजमगढ़) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें