प्रयागराज से वाराणसी आ रही रोडवेज से अनुबंधित तेज रफ्तार बस शुक्रवार को लहरतारा आरओबी की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गई। संयोग अच्छा था कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। आननफानन यात्रियों को बस के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।
वहीं, हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। इसके साथ ही लहरतारा से कैंट मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बस को पुल से हटवा कर यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है।