फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : खड़ी ट्रक में टकरा कर बस पलटी, 15 लोग गंभीर रुप से घायल

Fri, 10 May 2019 10:40 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
घायलों को बस से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार देर रात हुई दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में जहां दो महिलाओं का हाथ कट गया है, वहीं 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सोनभद्र के रेनुकुट से 65 सवारियों को लेकर रोडवेज बस वाराणसी की ओर जा रही थी। गुरुवार की रात जैसे ही बस मिर्जापुर के अहरौरा जलाशय पर बने पुल पर पहुंची वहां एक खड़ी ट्रक में भिड़ गई। जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं का हाथ कट गया है। जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें