फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...सरकार अपने प्रस्ताव पर फिर से करे विचार...

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के सरदार मकबूल हसन ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली के प्रस्ताव पर फिर से विचार करने को अनुरोध किया है। सरकार का यह प्रस्ताव बुनकरों की मौजूदा आर्थिक हालत को देखते हुए स्वीकार करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुनकरों की बैठक में उन्होंने कहा कि तंजीम चौदहों अपने इस बात पर आज भी कायम है कि सरकार यह सब्सिडी बुनकारी की सनत को बढ़ावा देने के लिए दे रही है न कि किसी व्यक्ति या संगठन को। तंजीम चौदहों, उत्तर प्रदेश बुनकर सभा और मेरठ के विधायक रफ ीक अंसारी के उस प्रस्ताव का मजबूती के साथ समर्थन करती है, इसमें 60 इंच तक की मशीन पर 200 रुपये प्रति माह और 60 इंच से ऊपर की मशीन पर 400 प्रति माह का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े बुनकर और छोटे बुनकर के नाम पर बुनकर समाज को बांटा जाना उचित नहीं है। बैठक में प्रदेश सरकार से वर्तमान प्रस्ताव में संशोधन करके बुनकरों के हित में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा और विधायक रफ ीक अंसारी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें