फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया में सभा को लेकर बुनकरों-पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली के फ्लैट रेट की माग को लेकर बुनकर आंदोलनरत है। सरैया में सभा करने को लेकर सोमवार को बुनकरों और पुलिस में नोंकझोंक हुई। करीब घंटे भर तक चली बहस के बाद भी जब कोई बात नही बन सकी तो पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुई बैठक में बुनकरों ने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुनकर साझा मंच और बुनकर बिरादराना तंजीमों की पहल पर सोमवार को सरैयां में सभा बुलाई गई थी। इसके लिए धीरे धीरे भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उधर पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह बुनकरों से बातचीत करने पहुंची। यहां सभा करने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान बुनकर प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभा करने की बात कही लेकिन पुलिस तैयार नहीं हुई। इस दौरान सभा तो नहीं हुई लेकिन बैठक हुई। इसके अलावा मड़ैया, शक्कर तालाब, दानियालपुर सहित आधा दर्जन इलाकों में बुनकरों ने धरना देकर आवाज बुलंद किया। इस दौरान मनीष शर्मा, फजलूर्रहमान अंसारी ने कहा कि हड़ताल तो वापस ले ली गई है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में एहसान, लियाकत, बिस्मिलाह, एखलाक अहमद, परवेज, अख्तर आदि ने दीपावली तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें