वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुनकरों के पावरलूम की बिजली का "फ्लैट रेट" समाप्त करने को लेकर वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ" के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बुनकरों की बिजली का फ्लैट रेट पुन: बहाल करवाने के लिए समर्थन की मांग की। विधायक ने संघ को आश्वस्त किया कि विधानसभा सत्र में मुद्दे प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री से भी वार्ता करूंगा। मिलने वालों में राकेश कांत राय, अकरम अंसारी व शैलेश सिंह, ज्वाला सिंह, जीशान आलम, मीडिया प्रभारी रमजान अली मौजूद थे।
बुनकरों ने ज्ञापन सौंपकर की समस्याओं के समाधान करने की मांग
वाराणसी। बुनकरों और कांशीराम आवास का प्रतिनिधिमंडल दल ने कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बुनकरों व गरीबों की फिक्स बिजली दर को यूनिट दर में बदलने, बिल के नाम पर बुनकरों और गरीबों का कनेक्शन न काटा जाए। छह माह के बिल की माफी, कटे हुए कनेक्शन को तत्काल जोड़ने व जब तक स्थिति ठीक नहीं हो जाती तब तक किसी का भी बिजली कनेक्शन न काटने की मांग की। कहा कि हफ्तेभर में मांग को शासन- प्रशासन नहीं मानता नहीं तो बुनकर व गरीब समाज आंदोलन करेगा। इस दौरान इदरीस अंसारी, मनीष शर्मा, नुरुल हक, मकबूल अहमद, जुबैर भाई, अहसान अंसारी, अलताफुर्रहमान आदि लोग शामिल थे।।
लागू हो पुरानी बिजली योजना : नोमानी
वाराणसी। बुनकरों की समस्या को देखते हुए मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी ने पीएम और सीएम से राहत देने की मांग की है। उन्होंने बुनकरों के लिए पुरानी बिजली योजना लागू करने की अपील की है। कहा कि वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ द्वारा भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के समर्थन में किए गए हस्ताक्षर मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से अभियान का समर्थन कर शामिल होने की अपील की।