देश में बीएस-3 मानक वाले वाहनों का पहली अप्रैल से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के बाद शुक्रवार को पूर्वांचल के दोपहिया वाहनों के डीलरों ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bumper Discount On Bike
- फोटो : अमर उजाला
बाइक और स्कूटी पर 15 से 20 हजार रुपये तक की छूट पर वाहन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शोरूम के सामने खरीदने की चाह रखने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
Bumper Discount On Bike
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन वाराणसी में ज्यादातर शोरूम में लोगों को निराशा हाथ लगी। उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वहीं शोरूम मालिकों का दावा है कि उनकी गाड़ियां एक दिन पहले ही बुक हो गई थीं।
4 of 5
Bumper Discount On Bike
- फोटो : अमर उजाला
अब लोग केवल पूछताछ के लिए आ रहे हैं। बता दें कि बनारस में आटोमोबाइल कंपनियां स्कूटी पर करीब 10 हजार, बाइक पर 15 से 20 हजार रुपये की छूट दे रही हैं।
वहीं टाटा इंडिगो पर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट है। बीएस-3 मानक वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च रात 12 बजे तक होगा। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में कस्टमर शोरूम की ओर रुख कर रहे थे।