फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 'छूट' की चाह में लाइन में लगी जनता, गाड़ियां पहले से बुक

Sat, 01 Apr 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
Bumper Discount On Bike - फोटो : अमर उजाला
देश में बीएस-3 मानक वाले वाहनों का पहली अप्रैल से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के बाद शुक्रवार को पूर्वांचल के दोपहिया वाहनों के डीलरों ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
Bumper Discount On Bike - फोटो : अमर उजाला
बाइक और स्कूटी पर 15 से 20 हजार रुपये तक की छूट पर वाहन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शोरूम के सामने खरीदने की चाह रखने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
Bumper Discount On Bike - फोटो : अमर उजाला
लेकिन वाराणसी में ज्यादातर शोरूम में लोगों को निराशा हाथ लगी। उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वहीं शोरूम मालिकों का दावा है कि उनकी गाड़ियां एक दिन पहले ही बुक हो गई थीं।

4 of 5
Bumper Discount On Bike - फोटो : अमर उजाला
अब लोग केवल पूछताछ के लिए आ रहे हैं। बता दें कि बनारस में आटोमोबाइल कंपनियां स्कूटी पर करीब 10 हजार, बाइक पर 15 से 20 हजार रुपये की छूट दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bumper Discount On Bike - फोटो : अमर उजाला
वहीं टाटा इंडिगो पर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट है। बीएस-3 मानक वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च रात 12 बजे तक होगा। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में कस्टमर शोरूम की ओर रुख कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें