दिनेश की बातचीत के तौर तरीके पर शक हुआ तो जिस मोबाइल नंबर से उसने फोन किया था, सर्विलांस के माध्यम से उसका विवरण निकालवाया गया। जांच में सामने आया कि फोन करने वाला दिनेश मौर्य मिर्जापुर जिले के गोधना गांव का रहने वाला है और वह मंत्री के नाम का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल कर रहा है। उधर, इससे पहले बुधवार की शाम दिनेश ने लोहता थानाध्यक्ष को भी फोन कर खुद को मंत्री का पीए बताते हुए अर्दब में लेने का प्रयास किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगाई गई पुलिस टीम ने उसे अकेलवा-गंगापुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।