फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सराफा व्यापारियों की चिंता... मांग में गिरावट से कारीगरों के सामने छंटनी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम वाराणसी की सराफा मार्केट में रेशम कटरा के एक प्रतिष्ठान पर सोने के कारीगरों एवं व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रवि सराफ ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक साल तक सोना न खरीदने के आह्वान से ज्वेलरी निर्माण से जुड़े कारीगरों में काम घटने और रोजगार प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। किशोर कुमार सेठ ने कहा कि यदि सोने की खरीद लंबे समय तक कम रही तो छोटे सुनार, कारीगर और आभूषण निर्माण इकाइयों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने यह आशंका भी जताई कि शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में यदि ग्राहक सोना खरीदने से बचते हैं तो ज्वेलरी निर्माण का काम घटेगा और हजारों कारीगरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। प्रकाश विष्णु दयाल सेठ ने सरकार से कारीगरों और छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राहत और वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने की मांग की है। मांग में गिरावट होने पर छोटे ज्वेलर्स और कारीगरों के सामने मजदूरी, वेतन और कामकाज बनाए रखना चुनौती बन सकता है, जिससे छंटनी की आशंका भी जताई जा रही है। इस दौरान रवि सराफ, ईश्वर दयाल सेठ, किशोर सेठ, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, शुभम सेठ गोलू, राजेश सेठ पप्पू, बच्चालाल सेठ, अनिल सेठ, सुभाष सेठ, अजय कसेरा, सूरज सेठ, राजू सेठ, दिनेश कुमार सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें