फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 200 लीटर दूध से करहा पूजन और 25 किलो साकला से हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपालपुर गांव में मंगलवार को मानव कल्याण और सुख समृद्धि की कामना को लेकर करहा पूजन हुआ। पुजारी रामजनम भगत के नेतृत्व में अंजनी मिश्र ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। 15 किलो देसी घी और 25 किलो साकला से हवन के बाद 200 लीटर दूध की ताई चढ़ाई गई। रामजनम भगत ने कहा कि परमात्मा हर जीवधारी की आत्मा में विद्यमान हैं और धरती पर भगवान के अनेक स्वरूप हैं। जिस भी स्वरूप में श्रद्धा और विश्वास के साथ आराधना की जाती है, उसका कल्याण निश्चित है। इसलिए सभी को भगवान के प्रति भक्ति भाव रखकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने पशु-पक्षियों में फैलने वाली महामारी की रोकथाम के लिए पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों को आवश्यक बताया। मुख्य यजमान राधेश्याम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें