फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: PM मोदी की काशी पहुंचीं बुलेट रानी राजलक्ष्मी बोलीं, काफी विकसित हो गई है बाबा विश्वनाथ की नगरी

Mon, 08 Apr 2024 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: तमिलनाडु निवासिनी राजलक्ष्मी मंदा यानी बुलेट रानी के वाराणसी पहुंचते ही कार्यकर्ता उनकी स्वागत में उमड़े पड़े। काशी विश्वनाथ और नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कई बातें कहीं। बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा 280 लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर 18 अप्रैल को नई दिल्ली में अपनी यात्रा का समापन करेंगी।
विज्ञापन
बुलेट पर राजलक्ष्मी नंदा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु निवासिनी राजलक्ष्मी मंदा यानी बुलेट रानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं। बुलेट रानी का एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन


बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा ने 12 फरवरी को तमिलनाडु मदुरई से बुलेट बाइक के जरिए 21 हजार किलोमीटर यात्रा की शुरुआत की और पुड्डुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए लगभग 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर वाराणसी पहुंचीं।

इस दौरान बुलेट रानी राजलक्ष्मी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कुशल नेतृत्व से अत्यधिक प्रभावित हूं। कहा कि विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ये नितांत आवश्यक है कि देश की बागडोर फिर से नरेंद्र मोदी के हाथों में हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं बाबा काशी विश्वनाथ की धरती और नरेंद्र मोदी की काशी में आकर गौरवान्वित एवं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा 280 लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर 18 अप्रैल को नई दिल्ली में अपनी यात्रा का समापन करेंगी।

बुलेट रानी का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, अमन सोनकर, देवेंद्र सेठ, राजू प्रजापति, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, अजीत पटेल, हीरा यादव, योगेश सिंह, विवेक पांडे, राजू मौर्य आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें