फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता विजय यादव के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बच्चे सहित छह घायल; दो आरोपी पकड़े गए

Sun, 30 Jun 2024 02:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर किसी विवाद को लेकर गोली चल गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल महिला और युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट स्थित सपा नेता विजय यादव के घर पर चढ़कर युवकों ने गोली चलाई। इस दौरान पांच लोग गोली लगने ले घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता के परिजनों के साथ मुहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई ठोस बात नहीं पता चली थी।
विज्ञापन




गोलीकांड के बाद तीन युवक भाग गए, जबकि एक पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि विजय यादव के घर सभी दबंग युवक रविवार को अचानक पहुंचे। पहले बहस हुआ फिर गोली चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला व एक बच्चे को गोली लगी है। बाकियों को छर्रा लगा है। आनन-फानन दो लोगों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें