वाराणसी में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें फुलवरिया रेलवे गेट संख्या चार के पास कई कच्चे मकानों पर बुलडोजर चला। निर्माणाधीन लहरतारा आरओबी के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन का अतिक्रमण दस्ता और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, लहरतारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मय फोर्स पहुंचे।
विज्ञापन
मौजूद टीम ने निर्माणाधीन आरओबी के दोनों तरफ बने मकानों के अतिक्रमण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ भवन स्वामियों द्वारा अपना अतिक्रमण स्वंय हटाने को राजी हुए। इसपर उन्हें 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने की मोहलत देकर दस्ता वापस चला गया। इससे पहले बीते शनिवार को चौकाघाट आयुर्वेद महाविद्यालय चौराहा से नक्खीघाट रेलवे फाटक तक दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण एवं पार्किग को हटाया गया था।