फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में थाने पर चला बुलडोजर: होना है सड़क चौड़ीकरण, लोहता बाजार से हटाया जा रहा अतिक्रमण

Fri, 20 Dec 2024 02:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लोहता बाजार में अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण में जो भाग थाने का आया है, उसे तोड़ा गया है।
विज्ञापन
लोहता थाने के हिस्से को किया गया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-भदोही मार्ग पर चांदपुर से परमपुर तक फोर लेन बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोहता थाने की चहारदीवारी को पहले ही हटा दिया गया था। वहीं शुक्रवार को कार्यालय और रसोईघर घर को ध्वस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


शहर के मार्गों पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने में टीमें लगी हैं। लोहता बाजार में अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण में जो भाग थाने का आया है, उसे तोड़ा गया है। जिसमें एक रसोईघर का कमरा और कार्यालय भी था। बता दें कि अतिक्रमण की जद में आ रहे सभी मकानों और दुकानों पर लोक निर्माण विभाग ने नापी करके निशान पहले ही लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें