फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में वाराणसी के कमिश्नर: जल निगम-पीडब्ल्यूडी के एई को नोटिस, कहा- जल्द हो दालमंडी की सड़क का काम

Fri, 20 Dec 2024 02:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सड़कों के निर्माण की समीक्षा की गई। इस दौरान सड़कों के निर्माण में देरी को लेकर उन्होंने सख्ती जताई। जल निगम, पीडब्ल्यूडी के एई को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन छह सड़कों की समीक्षा बैठक हुई। सड़कों का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर जल निगम के एई और पीडब्ल्यूडी के एई को नोटिस जारी किया गया है। कमिश्नर ने दालमंडी के सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता से पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


समीक्षा में बीएचयू-लहरतारा मार्ग के चौड़ीकरण में भिखारीपुर तिराहे से बीएचयू गेट तक जल निगम के पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम नहीं हुआ। इससे निर्माण कार्य बाधित हो रहा था, इस पर जल निगम के एई और चौड़ीकरण का काम अपेक्षित न मिलने पर पीडब्ल्यूडी के एई को नोटिस जारी किया गया। कमिश्नर ने पांडेयपुर चौराहे के सुंदरीकरण के लिए इंटरलॉकिंग, फुटपाथ और फसाड लाइट लगवाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। सड़कों के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर टैप करने, नए बनाए जा रहे नालों का एंड टू एंड प्लान बनाने को कहा। 

बनारस-भदोही चौड़ीकरण में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने बताया कि पचास-पचास मीटर पर कुछ जगहों पर कार्य बचा है। जिसे जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने उक्त सड़क को हर हाल में 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जगह-जगह साइनेज लगवाने, नाले और सीवरेज के संबंध में कार्ययोजना बनाने को कहा। निर्माणाधीन सड़कों के डिवाइडरों पर पौधरोपण के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कैंट से मोहनसराय मार्ग में अपेक्षित प्रगति ना मिलने पर मुख्य अभियंता को एई के खिलाफ चार्ज शीट बनाने, अधिशासी अभियंता को नोटिस समेत ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने करने के निर्देश दिए। 31 दिसंबर तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बैठक में डीएम एस राजलिंगम, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, एसडीएम (सदर) सार्थक अग्रवाल, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें