फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दालमंडी में बुलडोजर, छेनी और हथौड़े से तोड़े जा रहे हैं भवन; दूसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान रहा जारी

Tue, 31 Mar 2026 11:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दालमंडी में पुलिस प्रशासन की ओर से दूसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। बुलडोजर, छेनी और हथौड़े से भवन तोड़े जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दूसरे दिन सोमवार को भी दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। बुलडोजर के अलावा कई जगहों पर मजदूर छेनी और हथौड़े से मकान तोड़ रहे हैं। 30 मकानों की रजिस्ट्री कराने के बाद अगले एक सप्ताह तक तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी। 
 
इसे भी पढ़ें; UP Politics: आज काशी आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव, महानाट्य मंचन की देखेंगे तैयारियां; सीएम योगी भी रहेंगे
विज्ञापन

2 of 5
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर ध्वस्तीकरण वाले स्थानों से लोगों को हटवाने का काम कर रही है। एक दिन पहले तोड़े गए मकानों का मलबा अब भी सड़कों पर पड़ा है, जिसे अभी तक हटाया नहीं गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि 30 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है और मलबा भी हटवाया जा रहा है।

4 of 5
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में सड़क नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर लंबी है, जिसे 17.5 मीटर यानी करीब 60 फुट चौड़ा किया जाएगा। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में 215 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से 2 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
चौड़ीकरण के बाद इस सड़क पर 30 फुट का मुख्य मार्ग और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी बनाई जाएगी। साथ ही बिजली, सीवर और पानी की सभी व्यवस्थाएं अंडरग्राउंड की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें