फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalmandi: 30 दिन बाद दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 30 मकान तोड़े जाएंगे; 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Mon, 30 Mar 2026 02:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ईद का त्योहार बीतने के बाद दालमंडी में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की माैजूदगी में पीडब्ल्यूडी की टीम ने चिह्नित मकानों पर हथाैड़ा चलाया।
विज्ञापन
1 of 7
ध्वस्तीकरण के दाैरान दालमंडी में महिला ने जताई नाराजगी। - फोटो : संवाद
Dalmandi Varanasi: ईद तक कार्रवाई में ढील देने के बाद दालमंडी में एक बार फिर रविवार से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो गया है। पिछली कार्रवाई के 30 दिन बाद कहीं बुलडोजर तो कहीं मजदूर छेनी और हथौड़े से रजिस्ट्री हो चुके मकानों के निर्माण को तोड़ रहे हैं। तकरीबन 30 मकानों की रजिस्ट्री बीते दिनों कराई गई थी, जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दालमंडी में कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में पांच थानों की फोर्स की मौजूदगी में दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस की ओर से लगातार एनाउंसमेंट कर ध्वस्तीकरण वाले स्थानों से लोगों को हटाया जा रहा है। दुकानदारों से लगातार दुकानें खाली करने की अपील की जा रही है। कुछ दुकानदार 24 घंटे की मोहलत मांग रहे थे। इस दौरान कुछ लोग शव लेकर मणिकर्णिका की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें दालमंडी से रास्ता देकर निकाला। 
विज्ञापन

3 of 7
दालमंडी में खड़ी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
सुबह मुनादी के बाद ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। अब तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नगर निगम की ओर से 22 जर्जर मकानों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। योजना में 181 मकान और 6 मस्जिद चिह्नित हैं। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि 30 मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है। 

4 of 7
दालमंडी में कार्रवाई हो रही है। - फोटो : महमूद खान
ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि तोड़े जा रहे भवनों की रजिस्ट्री कराई गई है। ईद के कारण ध्वस्तीकरण अभियान रुका था।
विज्ञापन

5 of 7
दालमंडी में कार्रवाई को लेकर माैजूद पुलिस। - फोटो : महमूद खान
मुनादी और ध्वस्तीकरण से दुकानदारों में चिंता: मुनादी और ध्वस्तीकरण के बाद इलाके के दुकानदारों में चिंता साफ नजर आ रही है। उनका कहना है कि ईद के दौरान बाजार में थोड़ी रौनक लौटी थी, लेकिन अब फिर से ग्राहकों का आना कम हो गया है। स्थानीय निवासी आदिल का कहना था कि एक मकान पहले टूट चुका है, आज दूसरा तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या रोजगार देंगे या भिखारी बनाएंगे। दूसरे दुकानदार परवेज ने कहा कि सरकार को मुआवजा देना चाहिए। हम लोगों को सड़क पर ला दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
दालमंडी में लोगों से अपील करती पुलिस। - फोटो : महमूद खान
दालमंडी को एक मॉडल सड़क के रूप में किया जाएगा विकसित
दालमंडी को एक मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह सड़क नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर लंबी है, जिसे 17.5 मीटर यानी करीब 60 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में 215 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से 2 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत तोड़े जा रहे मकान। - फोटो : अमर उजाला
चौड़ीकरण के बाद इस सड़क पर 30 फीट का मुख्य मार्ग और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी बनाई जाएगी। साथ ही बिजली, सीवर और पानी की सभी व्यवस्थाएं अंडरग्राउंड की जाएंगी, जिससे तारों का जंजाल खत्म होगा और क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें