फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 21 भैंसों की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 12 Sep 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
तालाब में भैंसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले में एक ऐसी आफत आ बरसी कि एक साथ ही 21 भैंसों की मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहरौरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बरसात के दिनों में पशुओं की भारी तादात चरवाहे जंगलों में चराने के लिए लेकर जाते हैं। शनिवार की दोपहर जब पशु पालक अपने पशुओ सहित भैस को दादो गांव से सटे खोरिया जंगल मे स्थित छिवाही देई के पास चरा रहे थे कि तभी गरज बरस के साथ बूंदाबांदी होने लगी।


इसी दौरान बिजली भी गिरी, जिसकी चपेट में आकर झरने के पानी मे बैठीं 16 भैंसे बुरी तरह से झुलस कर तड़पने लगी। पशु पालक यह नजारा देख कुछ समझ पाते कि तभी फिर से वज्रपात हुआ और कुछ दूरी पर मौजूद पांच अन्य भैंस भी झुलस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों के सामने ही कुल 21 भैंसों ने तड़प कर दम तोड़ दिया। बिलखते पशुपालकों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने राजस्व कर्मियों को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार डोहरी गांव निवासी उमाशंकर यादव की दो, इसी गांव के निवासी सिया राम यादव की दो, छोटेलाल की दो, अजीत की एक, ओमप्रकाश की दो, रमवंती की दो, सुनीता की दो, कल्लू की एक, विद्यावती की दो व खाजगीपुर के मुलायम की दो भैंस, चंदा की दो एवं पूजा की एक दुधारू भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मर गईं। राजस्वकर्मी सहित लेखपाल सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई में लग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें